{"_id":"575532254f1c1b191d9c51df","slug":"boy-fell-into-ditch-in-reasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: सेल्फी लेते खाई में गिरा युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मू कश्मीर: सेल्फी लेते खाई में गिरा युवक
ब्यूरो, अमर उजाला/रियासी
Updated Mon, 06 Jun 2016 01:49 PM IST
विज्ञापन
सेल्फी
- फोटो : अमर उजाला
प्राकृतिक स्थल श्री सियाड़ बाबा में रविवार शाम को मोबाइल फोन से सेल्फी लेते समय एक युवक गहरी खाई में गिर गया, जिससे उसको काफी चोटें आईं। बताया जाता है कि विनय कुमार निवासी सुंदरबनी अपने कुछ दोस्तों के साथ सियाड़ बाब में पिकनिक मनाने आया था।
विज्ञापन
इसी दौरान वह अपने फोन से दरिया चिनाब तथा आसपास के अन्य नजारों की सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान वह गहरी खाई में गिर गया। उसके बाद उसको बहुत मुश्किल से लोगों ने बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन