फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bank staffer robbed atm in jammu

एक महीने तक लूटता रहा ATM, किसी को भनक तक नहीं लगी

Mon, 18 Jan 2016 08:08 PM IST
Updated Mon, 18 Jan 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
bank staffer robbed atm in jammu

एटीएम में नोट भरने का काम करने वाली आउटसोर्सिंग कंपनी के शख्स ने एक ही बैंक के पांच एटीएम से 69 लाख रुपये उड़ाए हैं। आरोपी विनोद कुमार पिछले एक माह से लगातार कम नोट भर रहा था।

विज्ञापन


मामले का खुलासा प्रत्येक माह होने वाली बैंक की आडिट से हुआ। आरोपी ने न्यू प्लाट, जानीपुर, पाटा बोहड़ी, मढ़ और अखनूर स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में घपला किया।
विज्ञापन


आउटसोर्सिंग कंपनी रेडिएंट के जम्मू इंचार्ज जतिंदर पाल सिंह के अनुसार रियासत में यह पहला मौका है, जब किसी स्टाफ ने एक माह में लाखों का हेरफेर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले जानीपुर में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के बाद सोमवार को कंपनी ने सरवाल पुलिस चौकी में भी शिकायत दर्ज करवाई है।

नियमानुसार कंपनी उन तमाम थानों में शिकायत दर्ज करवा रही है, जिन थाना क्षेत्रों में लगे एटीएम से रुपयों का हेरफेर हुआ है। उक्त कंपनी जम्मू और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग बैंकों के 200 से ज्यादा एटीएम में सर्विस प्रदान करती है।

बैंक आडिट में हुआ खुलासा

bank staffer robbed atm in jammu

रेडिएंट के अधिकारियों के अनुसार बैंकों की ओर से मुहैया करवाए जाने वाले नोटों को कंपनी का स्टाफ एटीएम में भरता है। प्रत्येक माह बैंक की आडिट होती है और उसमें अकाउंट क्लीयर होता है।

पिछले माह की जब आडिट रिपोर्ट आई तो उसमें पांच एटीएम में 69 लाख रुपये कम पाए गए। इससे कंपनी के अधिकारी सकते में आ गए। अधिकारियों के अनुसार कंपनी की टीम तत्काल हरकत में आई, लेकिन आरोपी काफी शातिर निकला।

उसे जानकारी थी कि महीने की समाप्ति के बाद आडिट रिपोर्ट आती है। जिस दिन आडिट रिपोर्ट आनी थी, उससे पहले वह फरार हो गया। जांच में अभी तक किसी अन्य शख्स के शामिल होने का खुलासा नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed