बीमारी ठीक करने के बहाने महिलाओं का करता था रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की थन्नामंडी तहसील के अजमताबाद क्षेत्र में एक 30 वर्षीय युवक जो झाड़-फूंक से लोगों की बीमारियों के उपचार का दावा करता है। उसके खिलाफ एक महिला ने उपचार करने के बहाने दुष्कर्म का प्रयास करने और मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए ढोंगी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार थन्नामंडी तहसील के एक गांव की महिला ने थन्नामंडी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसने कहीं से सुना था कि अजमताबाद क्षेत्र में एक बाबा हैं, जो विभिन्न रोगों का उपचार करते हैं।
वह भी किसी परेशानी को लेकर शनिवार की शाम बाबा के पास गई थी। बाबा ने महिला को एक अंडरग्राउंड कमरे में बुलाया और उसके साथ जोर-जबरदस्ती शुरू कर दी। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उस ढोंगी बाबा ने उसके साथ मारपीट की।
पीड़ित महिला जब इसकी शिकायत दर्ज करवाने पुलिस थाने पहुंची, तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी की। इसके बाद कुछ लोगों ने मामले की जानकारी एसएसपी राजोरी और डीआईजी राजोरी पुंछ रेंज को दी।
ढोंगी बाबा झाड़-फूंक से उपचार करने का दावा करता है
पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद एसएचओ ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। एसएसपी राजोरी राजेश्वर सिंह ने बताया कि महिला की लिखित शिकायत पर पुलिस ने शाहबाज अहमद (30) पुत्र मोहम्मद आजम निवासी अजमताबाद के खिलाफ महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास और मारपीट करने का मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है। महिला की मेडिकल जांच के बाद उसे परिवार के हवाले कर दिया गया।
इस ढोंगी बाबा को पुलिस सोमवार को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी। एसएसपी ने बताया कि ढोंगी बाबा झाड़-फूंक से उपचार करने का दावा करता है।
इसलिए क्षेत्र में काफी लोग उसके मुरीद बताए जा रहे हैं, जो उसके पास अपने रोगों के उपचार के लिए जाया करते हैं। इस मामले में एसडीपीओ थन्नामंडी इफ्तकार तालिब की अध्यक्षता में विशेष टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए गए हैं। बाबा के संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।