{"_id":"2178ea18bf487657c7be2243575660b3","slug":"attempt-to-rape-with-minor-accused-absconding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 17 Dec 2014 08:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के नवाबाद थाना के अंतर्गत इलाके में एक दस साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है। समय पर घर पहुंचकर बच्ची की मां ने देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। तभी आरोपी फरार हो गया। बच्ची की मां ने इसकी पुलिस को शिकायत की तो पुलिस ने मूलरूप से भद्रवाह, डोडा निवासी वरिंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली एक महिला ने उन्हें शिकायत में बताया कि मंगलवार की रात को वह बाजार से सामान लेने के लिए गई थी। घर में उनकी दस साल की बेटी अकेली थी।
विज्ञापन
तभी इलाके में रहने वाला वरिंद्र सिंह उनके घर गया और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, लेकिन एन वक्त पर वह घर पहुंच गई और शोर मचा दिया। लोगों के इकट्ठा होने के डर से आरोपी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
महिला के मुताबिक बच्ची से पूछने पर बात साफ हुई कि आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें की हैं और दुष्कर्म का प्रयास करना चाहा है। महिला ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376/511 के तहत केस दर्ज कर लिया है।