{"_id":"64d432b247235d46c35151c01d900e96","slug":"attack-on-kashmiri-tanker-driver-in-nandini-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदनी में कश्मीरी टैंकर चालक पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नंदनी में कश्मीरी टैंकर चालक पर हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 22 Nov 2015 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरोटा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कश्मीर के टैंकर चालक पर कुछ युवकों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमला करने वाले छह लोगों की पहचान की है।
विज्ञापन
इनमें से तीन को पकड़ लिया गया है। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने पहले इस मामले से पल्ला झाड़ लिया था, लेकिन बाद में मामला दर्ज कर लिया। घायल की शिकायत पर 307, 323, 341 और 149 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
घायल फारूक अहमद शोपियां निवासी ने पुलिस को बताया कि वह अपना टैंकर (जेके01डब्ल्यू, 7638) लेकर श्रीनगर की तरफ जा रहा था। तभी दो कारों में सवार छह युवकों ने उसे रोका और पिटाई कर डाली।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए वामला के रहने वाले संजीव कुमार, कटड़ा के रहने वाले राजिंदर सिंह और कटड़ा के ही रहने वाले सुमित को पकड़ लिया है। कटड़ा के ही रहने वाले सुरिंदर सिंह, रंजीत सिंह और विक्रम सिंह की पहचान की जा रही है। इनकी दो कारें भी जब्त कर ली गई हैं।
डीएसपी भारत भूषण का कहना है कि युवकों का कहना है कि टैंकर चालक ने उन्हें जानबूझ कर साइड नहीं दी। इसके बाद बहस में हाथापाई हुई। हालांकि इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।