फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   attack on jammu municipal cleaner

निगम के सफाई कर्मी पर हथियारों से हमला

Thu, 10 Mar 2016 01:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 10 Mar 2016 01:23 PM IST
सार

  • अंडे खरीदने दुकान पर आए व्यक्ति पर अज्ञात कार सवार तीन लोगों ने लात-घूसों से हमला कर दिया।
  • जानकारी के अनुसार नगर निगम का कर्मी अजय कुमार राजपुरा मंगोत्रियां में सफाई करने गया था।

विज्ञापन
attack on jammu municipal cleaner

विस्तार

सफाई को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने नगर निगम के सफाई कर्मी पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में घायल कर्मी को सरवाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। घटना बख्शी नगर के राजपुरा मंगोत्रिया की है। वहीं शहर के त्रिकुटा नगर इलाके में अंडे खरीदने दुकान पर आए व्यक्ति पर अज्ञात कार सवार तीन लोगों ने लात-घूसों से हमला कर दिया। उसे जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगर निगम का कर्मी अजय कुमार राजपुरा मंगोत्रियां में सफाई करने गया था। जहां रहने वाले रिक्की ने सफाई करने के लिए कहा। इस पर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। इतने में अजय ने अपने कुछ निगम कर्मी साथियों को भी बुला लिया, लेकिन इतने में रिक्की ने अजय पर किसी तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय के साथियों ने उसे सरवाल अस्पताल में पहुंचाया। एसएचओ बख्शी नगर अश्विनी कुमार का कहना है कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। त्रिकुटा नगर के रहने वाले विपन कुमार पर भी कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। 


वह मंगलवार की रात अपने घर के बाहर खू वाली गली में अंडे खरीदने आए थे। तभी एक कार से तीन युवक उतरे और उसे बुरी तरह से पीटने लगे। इसके बाद वह वहां से भाग निकले। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed