फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   attack on jammu kashmir police team in rajouri

अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, एसपीओ का जान से मारने का प्रयास

Thu, 02 Nov 2017 06:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Thu, 02 Nov 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
attack on jammu kashmir police team in rajouri
- फोटो : File Photo

कोटरंका पुलिस थाने के अंतर्गत पड़ने वाले दूर दराज गांव में एक अपराधी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया। अपराधी के परिजनों ने हमला कर एक एसपीओ सहित तीन पुलिस कर्मियों को घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कोटरंका की टीम बुधवार को कोटरंका के जमोला लदोठ गांव में एक अपराधी मोहम्मद फारूक को गिरफ्तार के लिए गांव पहुंची।

विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही फारूक व उसके कुछ परिजनों ने पहले से ही पुलिस को घेरने का योजना बना ली। पुलिस के पहुंचते ही उन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस जवानों ने जब वहां से भाग कर अपनी जान बचाने का प्रयास किया तो उन्होंने एक एसपीओ सांभर शाह हो पकड़ लिया। उस पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर उसे जान से मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन

एसपीओ के गंभीर रूप हो गया और बेहोश होने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। किसी तरह अन्य पुलिस कर्मियों ने एसपीओ को वहां से उठा जिला अस्पताल पहुंचाया। उपचार कर रहे डाक्टर के अनुसार एसपीओ के शरीर पर गहरी चोटें आई हैं। हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने कुछ अज्ञात लोगों जिन में महिलाएं भी शामिल हैं, खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को ड्यूटी करने से रोकने व पुलिस पर हमला करने के लिए विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजकर अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए अभियान छेड़ दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed