{"_id":"e1fb9fd064b50707815bf33b19ede77a","slug":"atm-constantly-broken-in-jammu-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में लगातार तोड़े जा रहे है एटीम !","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में लगातार तोड़े जा रहे है एटीम !
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 26 Nov 2014 08:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में एटीएम तोड़ने तथा लूटने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। कुछ मामलों में जहां लुटेरों ने एटीएम को निशाना बनाकर कैश निकाल लिया, वहीं अधिकतर मामलों में लूटने का प्रयास ही होकर रह गया है। सेफ लॉकर मजबूत होने के कारण लुटेरे एटीएम को तोड़ने से ज्यादा कुछ नहीं कर सके हैं, लेकिन घटनाओं में अभी तक इजाफा ही हुआ है। पिछले तीन माह में आधा दर्जन से ज्यादा मामले एटीएम तोड़ने के सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
शहर में लुटेरा गिरोह के सदस्य सक्रिय हैं। गिरोह अलग-अलग इलाकों में बने एटीएम को निशाना बना रहा है। खासतौर पर उन एटीएम को लूटने में प्राथमिकता दिखाई जा रही है, जहां सिक्योरिटी गार्ड तैनात नहीं होते हैं। बाहु प्लाजा में मंगलवार को इलाहाबाद बैंक के एटीएम को तोड़ने का ताजा मामला सामने आया है, जबकि इससे पहले नानक नगर में पीएनबी बैंक का एटीएम लुटेरे उखाड़ कर ले गए थे।
विज्ञापन
इसी तरह से गांधीनगर इलाके में भी एटीएम तोड़ने के प्रयास के मामले सामने आ चुके हैं। गिरोह के सदस्य जब एटीएम से पैसे निकालने में विफल हो जाते हैं तो वे सरेआम बैंक या एटीएम से निकलने वाले लोगों को निशाना बनाने लगते हैं। कनाल रोड में तीन सप्ताह पहले एक बुजुर्ग के हाथ से पैसों का लिफाफा छीनकर लुटेरे फरार हो गए।
विज्ञापन
इन घटनाओं पर पुलिस नकेल नहीं कस पा रही है। जिस कारण लोगों के मन में पैसे ले जाते वक्त दहशत बनी रहती है। तीन दिन पहले जैन बाजार में सोने के गहने बदलवाने आई महिला के पर्स पर चोरों ने बड़ी ही चालाकी के साथ हाथ साफ कर दिया।