{"_id":"7cfa67c0ee5b739f05d36895addbc624","slug":"after-a-week-no-clue-of-ladakh-s-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख के छात्र का अभी तक कोई सुराग नहीं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लद्दाख के छात्र का अभी तक कोई सुराग नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 22 Jan 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवती नगर इलाके से लापता किशोर का एक सप्ताह बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट विद्यार्थियों ने आल लद्दाख स्टूडेंट एसोसिएशन और जंस्कार स्टूडेंट यूनियन के बैनर तले बुधवार को जम्मू यूनिवर्सिटी से प्रेस क्लब तक रैली निकाली।
विद्यार्थियों ने प्रशासन और पुलिस से स्टेजिन कुंगा, मूलरूप से जंस्कार, कारगिल मौजूदा भगवती नगर निवासी की तलाश के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है। पुलिस की कार्रवाई से विद्यार्थी असंतुष्ट हैं। उनका आरोप है कि उन्हें आईजी से मिलने नहीं दिया गया और एसपी ने मात्र आश्वासन ही दिया है।
प्रधान स्पालडन, उपप्रधान फ्युसन अचुक और चवांग डोरजे के मुताबिक स्टेजिन अपने बड़े भाई और बहन के साथ भगवती नगर किराये के मकान में रहता है। 15 जनवरी को घर से निकला, लेकिन नहीं लौटा। उन्होंने इसकी शिकायत कनाल रोड पुलिस चौकी में दर्ज करवाई है, लेकिन पिछले सात दिन से स्टेजिन का कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विद्यार्थियों का आरोप है कि स्टेजिन के लिए पीस मार्च निकालने के लिए उन्हें अनुमति दी गई। कारण पूछने पर सिक्योरिटी रीजन बताया। बावजूद 300 विद्यार्थियों ने रैली निकाली। उनका कहना था कि वे भी भारत के नागरिक है। क्या उनके प्रति पुलिस या प्रशासन की कोई जिम्मेदारी नहीं है।