{"_id":"57947bd34f1c1b2832c4b518","slug":"accused-of-killing-his-wife-found-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन पहले पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी का शव बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दिन पहले पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी का शव बरामद
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 24 Jul 2016 02:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन जिले के गगवाल पनोट में किराये के मकान में रह रही एक विवाहिता की हथौड़े से मारकर हत्या करने का आरोपी पति शनिवार की शाम को मृत पाया गया। महिला की हत्या के दिन से ही वह फरार था। उस पर हत्या करने का मामला दर्ज था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सुनीता देवी (22) अपने पति चूडूराम के साथ गगवाल पनोट में किराये के मकान में रहती थी। दोनों रामबन जिले के ही बातली गांव के रहने वाले थे। महिला ही हत्या उसके कमरे में ही बुधवार को कर दी गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया था। पुलिस को कमरे से खून से सना हथौड़ा बरामद किया था। पुलिस के अनुसार आरोपी पति चूडूराम हत्या के दिन से ही फरार था। उसकी तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शनिवार शाम करीब सात बजे एक चरवाहे ने रामबन-गूल मार्ग पर परनोट इलाके के एक नाले में किसी का शव पड़ा देखा। इसके बाद उसने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। साथ ही पुलिस को खबर दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने जब उसकी पहचान कराई तो वह चूडूराम निवासी निवासी बातली गांव हाल निवासी गगवाल पनोट निकला, जो सुनीता का पति था और उसकी हत्या के बाद से लापता था।