{"_id":"57b8a45b4f1c1b083f6eb016","slug":"ac-short-circuit-in-house-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी में शार्ट सर्किट से घर में आग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसी में शार्ट सर्किट से घर में आग
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 21 Aug 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधीनगर थाना अंतर्गत 10 बीसी गांधीनगर में शुक्रवार की देर रात को एक घर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि एसी में शार्ट सर्किट होने की वजह आग घर के बेडरूम में लग गई और धीरे-धीरे पर्दे, खिड़कियां तथा अन्य कपड़े आग की चपेट में आ गए।
गांधीनगर फायर स्टेशन पहुंची दो दमकल गाड़ियों ने आग पर नियंत्रण पाया, लेकिन अभी तक काफी नुकसान हो चुका है।
बताया जा रहा है कि घर के मालिक खजूर सिंह ने आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को दी। फायर स्टेशन से पहुंची दो दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन इस बीच एसी, बेड रूप, पर्दे सहित अन्य काफी सारा सामान जलकर राख हो गया। देर रात में लगी आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी जमा हो गए। बमुश्किल से आग पर काबू पाया गया।
गांधीनगर पुलिस स्टेशन में भी सूचना पहुंच गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और आग लगने के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया।