{"_id":"5bce282ebdec226970456fc1","slug":"91540237358-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारपोरेटर मना रहे थे जीत का जश्न, चोरों ने लगा दी दुकान में सेंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारपोरेटर मना रहे थे जीत का जश्न, चोरों ने लगा दी दुकान में सेंध
Updated Tue, 23 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। भाजपा के गंग्याल क्षेत्र से विजय उम्मीदवार बलदेव सिंह बलोरिया की दुकान में चोरों ने सेंध लगा दी। वह रविवार को अपनी जीत का जश्न मना रहे थे। दूसरी तरफ चोर उनकी दुकान पर हाथ साफ कर गए। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी में भी कैद हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बलदेव सिंह की गंग्याल में ही हार्डवेयर की दुकान है। पुलिस के अनुसार रविवार देर रात पहले चोर ने दुकान के शटर का एक तरफ का ताला तोड़ा। थोड़ा सा शटर उठाया और दुकान के भीतर घुस गया। दुकान में लगे कैमरे में दिखा कि एक व्यक्ति मुंह पर रुमाल बांधे घुसा है। उसने गल्ले को टटोला। इसके बाद घूमकर अंदर से बाहर चला गया।
गंग्याल थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। दुकान के मालिक से भी बात की गई। उन्होंने कोई ऐसी जानकारी नहीं दी है कि दुकान से लाखों की नकदी चोरी हुई हो या फिर सामान चुराया गया हो। गल्ले से कुछ पैसे जरूर गायब हो सकते हैं। पुलिस के पास इसकी शिकायत नहीं आई। न ही इसे लेकर कोई एफआईआर दर्ज की गई है। फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बलदेव सिंह ने बताया कि उनकी दुकान पर रखे गए लड़कों ने चोरी की जानकारी दी है, लेकिन उन्होंने अभी दुकान पर जाकर नहीं देखा। उल्लेखनीय है कि बलदेव सिंह भाजपा की तरफ से गंग्याल से चुनाव लड़े हैं। वह जीत दर्ज करने में सफल रहे। यह चोरी एक शरारत भी हो सकती है। क्योंकि बलदेव सिंह का नाम जम्मू के मेयर पद के लिए भी चल रहा है।