{"_id":"576a37274f1c1b9172b485d8","slug":"90-lakhs-rupees-fraud-with-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी से नब्बे लाख की ठगी, दिल्ली से आई इमेल पर बना शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी से नब्बे लाख की ठगी, दिल्ली से आई इमेल पर बना शिकार
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग कंपनियों के नाम की इमेल बनाकर कुछ लोगों ने शहर के एक कारोबारी को ठग लिया। उससे करीब नब्बे लाख रुपये की ठगी की गई है। पीड़ित कारोबारी ने हरि मार्केट पुलिस चौकी में इसकी शिकायत की, इसके बाद सिटी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह पैसा कारोबारी से आरटीजीएस के माध्यम से ठगा गया है। इतनी बड़ी रकम की ठगी को लेकर पुलिस भी हैरान है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हरि मार्केट के कारोबारी नरेश गुप्ता ने पुलिस को बताया कि कंपनियों के साथ बिजनेस डील करने के चक्कर में उसने यह पैसा दिया है। बताया जाता है कि पीड़ित को आई इमेल सब दिल्ली की हैं। उसने इमेल के माध्यम से पैसे ट्रांसफर किए हैं। पीड़ित को जब कंपनी से कोई फायदा नहीं दिखा तो उसने पुलिस को बताया।
विज्ञापन
अकाउंट अधिकारी के घर लाखों की सेंध
चोरों ने शहर में आतंक मचा दिया है। जम्मू यूनिवर्सिटी में अकाउंट अधिकारी के पद पर कार्यरत चोरों ने सेंध लगा दी है। तालाब तिल्लो के जवाहर नगर में रहने वाले रमन गुप्ता ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके घर में कोई नहीं था। जब वह घर लौट कर आए तो देखा कि उनके घर से नकदी और गहने चोरी हो गए। तालाब तिल्लो पुलिस चौकी के पास पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन