फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   मैरिज पैलेस पर चोरों का हल्ला बोल

मैरिज पैलेस पर चोरों का हल्ला बोल

विज्ञापन
मैरिज पैलेस पर चोरों का हल्ला बोल
जम्मू। शादियों के सीजन में चोरों ने मैरिज पैलेस पर हल्ला बोल दिया। छन्नी स्थित एक मैरिज पैलेस से दुल्हन के शगुन के तीन लाख नकद व 1120 ग्राम सोने के जेवरात पार कर दिए। वारदात करने वाले सभी सीसीटीवी में भी कैद हुए हैं। पीड़ित पक्ष ने मांग की है कि मैरिज पैलेस में विशेष आदेश जारी कर लोगों के सामान की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इससे पहले भी कई मैरिज हाल व उसके बाहर से चोरियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, छन्नी स्थित एक पैलेस में एक शगुन के जमा हुए करीब तीन लाख रुपये चोरी हो गए। दुलहन के बैग में तीन लाख रुपये और 120 ग्राम सोने के गहने पड़े थे। त्रिकुटा नगर के रहने वाले राज कुमार ने पुलिस को बताया कि शगुन के पैसे बैग में रखे हुए थे। जब वह मेहमानोें से फ्री हुआ तो देखा कि उसका बैग वहां नहीं था। यहां उसने रखा था। इसकी शिकायत पुलिस के पास कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कार का शीशा तोड़ कर हुई थी चोरी
इसके पहले सत्यम रिजार्ट के बाहर लगी कार के शीशे तोड़ चोरी हुई। इसके पहले एक अन्य मैरिज पैलेस में भी लाखों रुपये के गहने चोरी हो गए। कहीं महिला के पर्स चोरी किए जा रहे हैं तो कहीं गाड़ी के शीशे तोड़कर चोरी कर ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से लाखों के गहने उड़ाए
शहर के छन्नी इलाके में ही एक महिला के लाखों रुपये के गहने चोरी हो गए। सुनीता देवी ने बताया कि वह अपनी सास का पता लेने के लिए पति के साथ अपने देवर के घर गई हुई थीं। जब घर आकर देखा तो उनके सोने के गहने गायब थे। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed