फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   अस्पताल की बिल्डिंग से गिरकर सीआरपीएफ कांस्टेबल की मौत

अस्पताल की बिल्डिंग से गिरकर सीआरपीएफ कांस्टेबल की मौत, जांच जारी

Wed, 11 Apr 2018 09:13 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 09:13 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल की बिल्डिंग से गिरकर सीआरपीएफ कांस्टेबल की मौत
डेमो - फोटो : डेमो
दोमाना। सीआरपीएफ कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार को मौत हो गई। चिनौर पुलिस ने आरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है। कांस्टेबल सुधेंद्र कुमार सिंह (35) सीआरपीएफ की 45 बटालियन में तैनात थे।
विज्ञापन


वह गांव जगबंधरपुर पोस्ट आफिस सहगोन तहसील फूलपुर इलाहाबाद के रहने वाले थे। चिनौर पुलिस को सीआरपीएफ ग्रुप हेडक्वार्टर बनतालाब से सुबह करीब दस बजे सूचना मिली थी कि सीआरपीएफ के जवान की अस्पताल की बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गई है।
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी जम्मू पहुंचाया। वर्तमान में वह कश्मीर में तैनात थे। उन्हें 6 मार्च को इलाज के लिए बनतालाब स्थित सीआरपीएफ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डाक्टरों ने उन्हें मानसिक तौर पर बीमार बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि मंगलवार सुबह वह अचानक अस्पताल की बिल्डिंग पर चढ़े और वहां से गिर गए। इसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है कि सुधेंद्र ने आत्महत्या की या गलती से बिल्डिंग से गिर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed