फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   कांस्टेबल की आंख में मिर्ची डाली, किरच घोंपी

कांस्टेबल की आंख में मिर्ची डाली, किरच घोंपी

Mon, 15 Jan 2018 06:24 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
कांस्टेबल की आंख में मिर्ची डाली, किरच घोंपी
- फोटो : DEMO PHOTO

जम्मू। नशेड़ियों को पकड़ने जाना एक पुलिस कांस्टेबल को महंगा पड़ गया। पहले कांस्टेबल पर पत्थर बरसाए और फिर आंख में मिर्ची डालकर पेट में किरच घोंप दी। इसमें कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बाग-ए-बाहु के गोरखा नगर की है। कांस्टेबल बाग-ए-बाहु पुलिस स्टेशन में तैनात है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार कांस्टेबल सादे कपड़ों में था। सूचना मिली कि कुछ नशेड़ी तवी किनारे बैठकर नशा कर रहे हैं। इसके बाद कांस्टेबल अशोक सिंह वहां गया और एक युवक साहिल को पकड़ कर लाने लगा, तभी कुछ अन्य बदमाशों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिए।
विज्ञापन


साहिल वहां से फरार हो गया। इसके अन्य बदमाशों ने कांस्टेबल की आंखों में मिर्ची डाली और एक ने किरच पेट में घोंप कर फरार हो गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कांस्टेबल ने पुलिस को फोन पर इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उसे जीएमसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों की कर ली गई है पहचान
डीएसपी अरुण जमवाल का कहना है कि हमला करने वाले करीब आधा दर्जन बदमाशों की पहचान कर ली गई है। यह सभी फरार हैं। इन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल सादा कपड़ों में नहीं बल्कि वर्दी में ही था।


कांस्टेबल की आंख में मिर्ची फेंकने की दूसरी घटना
पुलिस कर्मी की आंखों में मिर्ची डालकर हमला करने की दूसरी घटना है। इससे पहले शहर के तवी पुल पर कश्मीर के चार युवकों ने एक पुलिस कांस्टेबल की आंखों में मिर्ची डाल दी थी। इसके बाद पिटाई कर उसकी एके 47 छीन ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed