फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   7 bsf personnel injured in accident

बीएसएफ वाहन पलटा,7 जवान घायल

Sun, 02 Aug 2015 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 02 Aug 2015 09:15 PM IST
विज्ञापन
7 bsf personnel injured in accident

बीएसएफ के बललोई क्षेत्र में 67 बटालियन का वाहन अनियंत्रित होकर पलट जाने से चालक सहित सात जवान घायल हो गए। सात घायलों में से दो गंभीर रूप से घायल जवानों को राजोरी के 150 सेना का जनरल अस्पताल में रेफर कर दिया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम करीब सवा चार बजे बलनोई बीएसएफ सेक्टर के 67 बटालियन का वाहन अपने पोस्ट पर जा रहा था कि रास्ते में चालक से अनियंत्रित होकर वह पलट गया।
विज्ञापन


इस हादसे में वाहन में सवार सात जवान घायल हो गए जिसमें चालक भी शामिल है। घायलों में सूबेदार बीके सिंह पार्टी कमांडर, सूबेदार तरसेम सिंह, चालक ज्ञान सिंह, सुरेश कुमार, बाडी बाडि़या, राजेश कुमार और गोविंद रोपानी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को मेंढर के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जबकि दो गंभीर रूप से घायल सुरेश कुमार व राजेश कुमार को राजोरी के सेना का 150 जनरल अस्पताल में रेफर किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed