{"_id":"31c49f3f8f5d67dd01602a7b151ef877","slug":"67-thousand-stolen-from-bank-locker-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की नाक के नीचे चोरों ने तोड़ा बैंक लॉकर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की नाक के नीचे चोरों ने तोड़ा बैंक लॉकर
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
Updated Tue, 03 Mar 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमावर्ती क्षेत्र आरएस पुरा के गांव बास पुर में रविवार की मध्यरात्रि को एक बैंक के लॉकर से 67 हजार रुपये चोरी हो गए।
विज्ञापन
ब्रांच मैनेजर दलजीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना जेएंडके ग्रामीण बैंक की बासपुर शाखा में हुई है।
हैरत वाली बात यह भी है कि घटनास्थल के सौ मीटर पर पुलिस नाका होने के बावजूद चोरी बड़ी होशियारी से हाथ साफ कर गए।
पुलिस के मुताबिक उन्हें जेएंडके ग्रामीण बैंक के ब्रांच मैनेजर दलजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने सुबह बैंक आकर देखा तो ताला टूटा हुआ था।
अंदर जाकर देखा तो एक बैंक धारक के लॉकर से 67,230 रुपये चोरी हो चुके थे। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सुबह उन्हें बैंक के चपरासी ने फोन करके सूचित किया कि बैंक का ताला टूटा था। तभी उन्होंने उसे कुछ नहीं करने की बात कहते हुए उसके आने का इंतजार करने के लिए कहा।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचकर उन्होंने पुलिस को जानकारी दी तो देखा कि बैंक के लाकर को गैस कटर से काटकर उसमें रखी नकदी चुराई गई थी।
लॉकर को गैस कटर से काटने पर बैंक के लॉकर में पडे़ कई नोट भी जल गए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।