{"_id":"5ab9cf074f1c1be93f8b5104","slug":"61522126599-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
रामबन। दो विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत और दो अन्य घायल हो गए। पहली घटना माली गांव-तोगल मार्ग शालगढ़ इलाके में हुई। जिसमें एक कार अनियंत्रित हो कर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पीएचसी उखराल लाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पंकज सिंह निवासी देशा डोडा के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसा पंकज सिंह अपने ससुराल कोट मली गांव आया हुआ था और वापस घर जाते समय यह हादसा हुआ।
दूसरी घटना जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामसू पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले इंगनी इलाके में हुआ। इसमें एक तेल टैंकर जो श्रीनगर से जम्मू की ओर आ रहा था। वह अनियंत्रित हो कर बिश्लरी नाला में जा गिरा। हादसे में चालक और सहचालक घायल हो गए, जिन्हें पीएचसी रामसू लाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। घायलों की पहचान चालक अब्दुल लतीफ और सहचालक मोहम्मद आरिफ निवासी पंपोर (श्रीनगर) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।