{"_id":"5c40e829bdec22731d100e09","slug":"41547757609-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने लावारिस खड़ी कार कब्जे में ली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने लावारिस खड़ी कार कब्जे में ली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित जम्मू दौरे को लेकर पुलिस ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। बाड़ी ब्राह्मणा थाने के अंतर्गत आने वाले इलाकों में पुलिस की चौकसी बढ़ गई है। इसके चलते सरोर पुल के नीचे करीब दो माह से लावारिस खड़ी गाड़ी पुलिस ने अपने कब्जे में ले किया ।
पुलिस को किसी ने फोन पर बताया कि सरोर पुल के नीचे एक मारुति 800 जिसका नंबर पीबी 02 एसी 6130 है करीब दो माह से खड़ी है। इसके चारों टायर नहीं हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार की स्थिति देखी और आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई पता न चलने पर उसे कब्जे में ले लिया और थाने पहुंचा दिया।
लोगों का कहना है कि इस तरह की कई गाड़ियां बाड़ी ब्राह्मणा के आसपास खड़ी हैं, जिनकी जानकारी किसी को नही है कि यह किसकी है। ब्यूरो