फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   तीन दिन बाद भी शिकारी का नहीं लगा सुराग

तीन दिन बाद भी शिकारी का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
तीन दिन बाद भी शिकारी का नहीं लगा सुराग
अखनूर। गांव रज्जेचक्क के जंगल में तीन दिन पहले शिकार पर गए पवन कुमार की रहस्यमय परिस्थितियों में गोली लगने से हुई मौत के मामले में तीन दिन बाद भी फरार साथी शिकारी अभी भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। पुलिस ने शिकारी के घर वालों से पूछताछ की है। पुलिस के कई जगहों पर छापेमारी के बावजूद भी शिकारी पकड़ से बाहर है। साथ ही युवक को गोली किन परिस्थितियों में लगी, रहस्य बना हुआ है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को गांव रज्जेचक्क के जंगलों में रियासी, अरनास के रहने वाले एक व्यक्ति इंद्र पाल सिंह और पवन कुमार शिकार खेलने गए थे। इस दौरान पवन कुमार की गोली लगने से मौत हो गई। लेकिन इंद्र पाल सिंह फरार हो गया। जिस पर पुलिस और पवन के परिवार वाले उसकी मौत को लेकर काफी परेशान है। पवन की मौत रहस्य बना है।
विज्ञापन

दूसरी ओर पुलिस ने शुक्रवार को कई जगहों पर छापेमारी की। इसके बावजूद भी शिकारी पुलिस की पकड़ से बहार है। पुलिस रियासी और अरनास पुलिस की मदद ले रही है। फरार शिकारी की मोबाइल की लोकेशन वारदात के बाद चौकी चौहरा के जंगलों में आ रही थी। मगर इसके बाद मोबाइल सिगनल बंद हो गया। ऐसा माना जा रहा है गोली लगने के बाद शिकारी इंद्र पाल सिंह जंगल में भाग कर रियासी क्षेत्र में चला गया। पुलिस के लिए गोली लगने का रहस्य बना होने पर शिकारी के गिरफ्तार होने के बाद ही खुलासा होगा, किन परिस्थितियों में गोली लगी। इस पर पुलिस ने शिकारी के घर वालों से पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed