{"_id":"5b199c574f1c1bac6e8b6b35","slug":"41528405079-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में आतंकी वारदातों से हालात खराब : चारंगू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घाटी में आतंकी वारदातों से हालात खराब : चारंगू
Updated Fri, 08 Jun 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कश्मीरी पंडितों को होमलैंड का हक मिलना चाहिए। वे अपनी घर वापसी चाहते हैं।
यह बात पनुन कश्मीर के अध्यक्ष अश्वनी चारंगू ने वीरवार को एक बैठक में कही। इस दौरान सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की गई। उन्होंने एनसीआर टूर प्रोग्राम को लेकर विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियां राज्य के अनुकूल हैं। आतंकी वारदातों के कारण हालात खराब हैं। आईएसआई भारत में जहर घोल रहा है। यह पाकिस्तान की घटिया चाल है। पाकिस्तान के सैनिक सीजफायर का बार-बार उल्लंघन कर रहे हैं। सीमावर्ती इलाकों में लोग काफी भयभीत हैं। इससे सामाजिक आर्थिक परिदृश्य पर भी असर पड़ रहा है।
कठुआ मामले में निष्पक्ष जांच के बाद पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। रोहिग्याओं और बांग्लादेशियों को बाहर निकाला जाए। अवैध रूप से बसे रोहिग्याओं के कारण जम्मू संभाग में हालात खराब हो रहे हैं। आतंकी वारदातों में भी इनकी संलिप्ता पाई गई है।