फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   40 accidents in a month on siddha road

मौत का मार्ग बन रहा सिद्दड़ा रोड, एक माह में 40 हादसे

Tue, 05 May 2015 01:10 PM IST
Updated Tue, 05 May 2015 01:10 PM IST
विज्ञापन
40 accidents in a month on siddha road

कुंजवानी से नगरोटा वाया सिद्दड़ा बाईपास खतरनाक साबित हो रहा है। एक माह में इस मार्ग पर पांच मौतें हो चुकी हैं। एक दर्जन से अधिक घायल हुए हैं।

विज्ञापन


इस रोड पर वाहनों की तेज रफ्तार पर लगाम नहीं है। इस मार्ग पर हर शाम को युवक बाइक स्टंट करने पहुंचते हैं। स्टंट करने वाले युवकों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने टीमें भी बनाई हैं, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला है।
विज्ञापन


एक महीने में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के दुघर्टनाग्रस्त होने के मामले तेजी से बढ़े हैं। दो हफ्ते पहले बाइक सवार दो युवक तेज गति के कारण गिर गए और इनमें से एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले ही बाइक सवार तीन युवक बाइक फिसलने से गिर गए। बाइक की रफ्तार इतनी अधिक थी कि तीन में से दो की मौत हो गई। 20 दिन पहले ही इस मार्ग पर एक और युवक की मौत हो गई। एक महीने में सिद्दड़ा रोड पर बाइक के फिसलने से करीब 40 लोग घायल हुए हैं।

कई कारों की भी टक्कर हुई है। सिद्दड़ा रोड पर शाम को घूमने वालों का सिलसिला शुरू हो जाता है। खुली रोड और कम भीड़भाड़ होने की वजह से युवा बाइक स्टंट करने के लिए पहुंचते हैं। इस मार्ग पर वाहनों की रफ्तार तेज रहती है, जिससे हादसे होते हैं।

स्टंटबाजों पर सख्ती करेगी पुलिस

40 accidents in a month on siddha road

सड़कों पर स्टंटबाजी कर हादसों का कारण बनने वाले युवाओं पर अब पुलिस सख्ती बरतेगी। एसएसपी उत्तम चंद ने कहा कि पुलिस को विभिन्न नाकों पर पहले ही इस मामले में सतर्क किया गया है। उन्हें आदेश दिए गए हैं कि स्टंटबाजों के खिलाफ हर हाल में कार्रवाई की जाए।

लेकिन इसके बावजूद ये बाज नहीं आ रहे हैं। जिस एकांत स्थानों पर पुलिस नहीं होती, वहां वे स्टंटबाजी करने लगते हैं। इस मामले में और सख्ती बरती जाएगी। इसके अलावा युवाओं के माता पिता भी इस मामले में योगदान करें और अपने बच्चों को स्टंट करने से रोकें।

क्योंकि जब तक घर वाले उन पर दबाव नहीं डालेंगे, तब तक वह सुधरेंगे नहीं। स्टंटबाजी से होने वाले हादसों के बाद अभिभावक चिंता जताते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed