{"_id":"59159db14f1c1b0a6985109e","slug":"4-arrested-with-illegal-ammunition-in-jk","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध हथियार के साथ 4 संदिग्ध गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध हथियार के साथ 4 संदिग्ध गिरफ्तार
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 12 May 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
4 संदिग्ध गिरफ्तार
- फोटो : demo
संदिग्ध हालत में हथियार लेकर घूम रहे चार संदिग्धों को पुलिस ने दबोचा है। तीन खुफिया एजेंसियों के इनपुट के बाद पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी गई। जिसके बाद बेयर हाउस पुलिस ने चार को पकड़ा। इनके पास से एक देसी कट्टा भी बरामद हुआ है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
एजेंसियों ने पुलिस को सूचना दी कि क्षेत्र में दो युवक हथियार लेकर घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने दो को पकड़ा। इनसे पूछताछ करने पर इन लोगों ने दो और युवकों के नाम बताए। इनको भी पुलिस ने पकड़ लिया। चारों को बेयर हाउस पुलिस चौकी में रखा गया है।
विज्ञापन
देर रात तक पुलिस की तरफ से छापे मारकर कुछ और युवकों को पकड़ने की कार्रवाई चलती रही। इन लोगों ने अपने पास देसी कट्टा किस मकसद के लिए रखा था? यह लोग इसे लेकर कहां से आए? इन लोगों का बैकग्राउंड क्या है? इन तमाम पहलुओं को लेकर पुलिस की जांच चल रही है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि शहर में कई लोग अवैध रूप से हथियार लेकर घूम रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले सतवारी इलाके में भी इस तरह की दो घटनाएं सामने आई हैं। जब पुलिस ने दो युवकों को देसी कट्टे के साथ पकड़ा। बहरहाल, बेयर हाउस मामले को लेकर कोई भी पुलिस अधिकारी जानकारी नहीं दे रहा। सबने इसे लेकर चुप्पी साध राख है। या फिर इसकी जानकारी न होने की बात कही।