{"_id":"574d47784f1c1bf551109701","slug":"3-person-killed-in-reasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: तीन चिंताएं जलीं तो शोक में डूबा गांव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
J&K: तीन चिंताएं जलीं तो शोक में डूबा गांव
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 31 May 2016 01:42 PM IST
विज्ञापन
मृत शरीर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भमाग के ग्रामीण क्षेत्र में टाटा मोबाइल के गहरी खाई में गिरने से मारे गए तीन लोगों की चिंताएं जब एक साथ जलीं तो पूरा देवीगढ़ टोट गांव शोक में डूब गया। रविवार को हुए हादसे के बाद दूसरे दिन सोमवार को भी कई घरों में चूल्हे नहीं जले। शवों के अंतिम संस्कार के समय श्मशान घाट पर ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा था। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा था।
विज्ञापन
सोमवार की दोपहर को तीनों शवों का अंतिम संस्कार करने के बाद ग्रामीण मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मृतकों के परिवार वालों को लोग ढांढस दे रहे थे। इस बीच देवीगढ़ पंचायत के सरपंच तथा पीडीपी के जिला उपप्रधान बंसी लाल ठाकुर ने दुर्घटना में मारे गए तीनों लोगों को सरकार तथा प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने आश्रित परिवार को बतौर मुआवजा पांच-पांच लाख रुपये और रेड क्रास की तरफ से अलग से सहायता दी जाने की मांग की।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रविवार की सुबह टाटा मोबाइल के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार चार लोगों में बिल्लू व कुलदीप सिंह दोनों निवासी देवीगढ़ की मौत मौके पर ही हो गई थी। जबकि चालक कु लदीप सिंह निवासी टोट की मौत जम्मू में इलाज के दौरान हो गई। एक अन्य घायल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
कालेज में दाखिला लेने वाला था कुलदीप
दुर्घटना में मौत के मुंह में समाया अठारह वर्षीय छात्र कुलदीप सिंह हाल ही में बारहवीं की कक्षा में सफलता पाई थी। रविवार को वह घर से रियासी के लिए निकला था। सोमवार की सुबह वह कालेज में दाखिला लेने की प्रक्रिया पूरी करने वाला था। लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था।