{"_id":"5cc0c345bdec225eeb3d5ba3","slug":"21556136773-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता व्यक्ति का पेड़ से लटका शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लापता व्यक्ति का पेड़ से लटका शव मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया। एक सप्ताह से लापता व्यक्ति का क्षत विक्षत शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है और बाद में उसे पेड़ से लटका दिया गया है। अरनिया पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने फिलहाल आत्महत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 17-18 अप्रैल की मध्य रात्रि जय सिंह (74) पुत्र बारी राम निवासी पिंडी कैंप अचानक अपने घर से लापता हो गया। उनके बेटे सुनील सिंह ने थाने में पिता की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। मंगलवार रात को आई आंधी के चलते बुधवार की सुबह सरदूल सिंह निवासी पिंडी चाड़का अपने खेत में लगे सफेदे के पेड़ों को देखने गया। इस बीच उनकी नजर पेड़ से लटके व्यक्ति पर पड़ी तो उसने गांव के अन्य लोगों को सूचित किया। इसके साथ ही इस बारे में पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी पहचान जय सिंह के रूप में हुई। हालांकि शव की स्थिति को देखकर नहीं लगता कि उसने फंदा लगाकर आत्महत्या की होगी। आशंका यह जताई जा रही है कि उसकी हत्या करने के बाद फंदे से लटकाया गया है। फिलहाल पुलिस ने 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
------
कैसे हुई पहचान।
किसान सरदूल सिंह व स्थानीय लोगों की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सड़े गले शब की पहचान के लिए पुलिस ने स्थानीय लोगों को घटना स्थल पर बुलाया। शव से दुर्गंध आ रही थी, फिर भी लोगों व स्थानीय चौकीदार की मदद से जय सिंह के पहनावे, हाथ में बंधी घड़ी व कद काठी से लोगों ने तुरंत उसे पहचान लिया।
विज्ञापन
----
हत्या की जताई जा रही है आशंका
जय सिंह को फंदा लगाने के लिए सलवार का इस्तेमाल किया गया है। उस की ऊपरी गांठ व जमीन की ऊंचाई मात्र छह फीट थी, जबकि मृतक के गले की गांठ व जमीन पर लगे पैरों की ऊंचाई मात्र चार फीट थी। ऐसे में सवाल यह भी खड़ा होता है कि फंदे व जमीन की दूरी इतनी कम होने से जय सिंह की सांस कैसे बंद हो सकती है। उस पर घटना स्थल से टार्च मिलना व घर से करीब पांच व मुख्य सड़क मार्ग से करीब चार सौ मीटर की दूरी पर घने सफेदों के पेड़ों को ही जय सिंह ने आत्महत्या के लिए क्यों चुना।