रामगढ़। सीमावर्ती गांव चक नाजर नंदपुर के युवक की बैंगलोर में सड़क हादसे में हो गई। वह रुड़की में इंजीनियंरिंग की पढ़ाई कर रहा था। माता-पिता के बैंगलोर में होने पर वह कालेज में छुट्टियों होने पर वह वहां गया था। उसका दाह संकार रविवार को नंदपुर में किया जाएगा।
नंदपुर निवासी प्रथम नथयाल (19) पुत्र विजय चौधरी नथयाल के माता-पिता वर्तमान में बैंगलोर के बैलगांव में रहते हैं। प्रथम नथयाल इन दिनों बैंगलोर गया था। शुक्रवार को वह अपने भाई के साथ स्कूटी से बाजार जा रहा था, इस बीच एक ट्रक से कुचलकर उसकी मौत हो गई।