उधमपुर। शहर में कारगिल हनुमान मंदिर के पास बस की टक्कर से महिला की मौत को गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार दोपहर करीब दो बजे 60 वर्षीय तारा निवासी नागपुर महाराष्ट्र वर्तमान न्यू बस अड्डा उधमपुर पैदल सड़क के किनारे पर चल रही थी कि अचानक बस नंबर जेके02एजी-8091 ने महिला को टक्कर मार दी। बस की टक्कर लगते ही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए जिला अस्पताल ले गई। पुलिस ने बस को भी अपने कब्जे में ले लिया है। ब्यूरो