फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   2 died and three injured in two accident

दो हादसों में एक की मौत, तीन घायल

Tue, 03 Nov 2015 06:55 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू Updated Tue, 03 Nov 2015 06:55 PM IST
विज्ञापन
2 died and three injured in two accident

जम्मू नई दिल्ली नेशनल हाईवे की राह जानलेवा साबित हो रही है। हाईवे पर हादसों का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा।

विज्ञापन


दो अलग अलग हादसों में चार लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल जम्मू रेफर किया गया जिसकी बाद में मौत हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कठुआ से बरनोटी की ओर जा रही बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर दे मारी।

मंगलवार की सुबह हुए हादसे में बाइक नंबर पीबी35एम-4621 पर सवार तेईस वर्षीय रमण कुमार और पप्पू दोनों निवासी नरोट जैमल सिंह बुरी तरह से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों और पुलिस द्वारा घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार देने के बावजूद पप्पू की हालत लगातार बिगड़ती गई। उसे फौरन जम्मू रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार बाद में पप्पू ने दम तोड़ दिया। वहीं दोपहर को हटलीमोड़ से कुछ ही दूरी पर बाइक नंबर जेके08ई-0659 और ऑटो नंबर जेके08सी-2196 की जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन


हादसे में दो लोग घायल हो गए। अमरजीत सिंह की हालत ज्यादा नाजुक थी। उधर हाईवे पर हुए हादसों के बाद कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

बहरहाल क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात का बहाल कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि हाईवे पर हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ज्यादातर हादसे हाईवे और संपर्क मार्गों पर बने चौक चौराहों पर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed