{"_id":"589317404f1c1b5a42e80cb1","slug":"2-bodies-found-in-suspicious-conditions","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में दो शव मिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में दो शव मिले
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 02 Feb 2017 04:56 PM IST
विज्ञापन
dead body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के विक्रम चौक पर बन रहे फ्लाईओवर के नीचे अज्ञात व्यक्ति (65) को अचेत अवस्था में देखकर लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर नेहरू मार्केट स्थित पुलिस स्टेशन से पहुंचे पुलिस कर्मी उसे जीएमसी लेकर गए, जहां जीएमसी के डाक्टरों ने उसे मृत करार दिया। पहचान न होने की वजह से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
एक अन्य मामले में छन्नी में पेट्रोल पंप के पास सुबह पांच बजे के करीब संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात व्यक्ति (50) के शव की खबर पीसीआर को मिली। पीसीआर ने छन्नी पुलिस स्टेशन में खबर दी।
विज्ञापन
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को जीएमसी में लेकर गए। शव की पहचान के लिए शवगृह में रखवा दिया है। 72 घंटों तक इंतजार के बाद अगर शव की पहचान नहीं हो सकी तो पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन