{"_id":"56f662214f1c1bc916f14db1","slug":"2-army-personnel-and-1-civilians-injured-in-a-grenade-attack-in-anantnag","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनंतनाग में पुलिस स्टेशन के पास ग्रेनेड हमला, दो जवान समेत 3 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनंतनाग में पुलिस स्टेशन के पास ग्रेनेड हमला, दो जवान समेत 3 घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/अनंतनाग
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:33 AM IST
विज्ञापन
anantnag attack
- फोटो : Amar Ujala
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहारा में कुछ अज्ञात लोगों ने पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में सेना के दो जवान और एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस स्टेशन पर ग्रनेड हमले के बाद दोनों ओर से फायरिंग भी हुई। जिसमें किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं हैं। अज्ञात हमलावर मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे।
विज्ञापन
ग्रनेड हमला पुलिस स्टेशन को निशाना बनाकर किया गया था। जिससे पुलिस स्टेशन के पास तैनात सेना के दो जवान और एक स्थानीय नागरिक गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन
इस ग्रनेड हमले में घायल हुए स्थानीय नागरिक का नाम फारुख अहमद बताया जा रहा है। सभी घायलों को इलाज के लिए श्रीनगर रेफर कर दिया गया है।