फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   जीएमसी में युवक को मरा हुआ छोड़कर भाग गए दोस्त

जीएमसी में युवक को मरा हुआ छोड़कर भाग गए दोस्त

Wed, 28 Nov 2018 01:43 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
जीएमसी में युवक को मरा हुआ छोड़कर भाग गए दोस्त
जम्मूू। मेडिकल कालेज अस्पताल में मंगलवार को कुछ युवक अपने दोस्त युवक को संदिग्ध हालत में बेसुध छोड़ कर चले गए। उसकी मौत हो गई है। अस्पताल में दोस्तों ने उस युवक का पता एमएएम कालेज का होस्टल बताया। जब इसकी जानकारी होस्टल प्रबंधन और पुलिस के पास पहुंची तो सब अस्पताल पहुंच गए। जांच में पता चला कि मृतक होस्टल का छात्र है ही नहीं। शव जीएमसी के शवगृह में रखा गया है।
विज्ञापन

मृतक युवक के पास से उसका आधार कार्ड जरूर मिला है। जिस पर उसका नाम इमरान निवासी भद्रवाह लिखा है। वह इस समय मुंबई में रहता था। वहां पर उसकी फोटोस्टेट की शाप है। पुलिस जांच में पता चला है कि करीब तीन दिन पहले इमरान ने अपने पिता को फोन कर बताया था कि वह मुंबई से घर आ रहा है, लेकिन उसने यह नहीं बताया कि कब आएगा। मंगलवार को पुलिस ने पिता को इसके बारे में जानकारी दी। मौत का कारण अभी पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ होस्टल के छात्र की मौत की सूचना पाकर वार्डन और कुछ स्टूडेंट्स अस्पताल पहुंचे। ताकि उसकी पहचान हो सके। जीएमसी के एमएलसी रिकार्ड में लिखवाया गया कि वह एमएएम कालेज के होस्टल में रहता था। युवक ने जहर निगल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पहलुओं पर हो रही जांच
युवक जम्मू कब पहुंचा? मौत का कारण क्या रहा? कौन उसे जम्मू छोड़ गए? युवक के पास आधार कार्ड के अलावा क्या-क्या था? युवक को अस्पताल छोड़ने वालों ने एमएएम होस्टल का नाम क्यों लिखवाया? इन तमाम पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed