{"_id":"59144e8a4f1c1b2d3f851929","slug":"17-injured-in-road-accident-in-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: सड़क हादसे में 17 जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कश्मीर: सड़क हादसे में 17 जख्मी
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 11 May 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल
- फोटो : Demo Pic.
कश्मीर घाटी के पुलवामा जिले में बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना दक्षिणी कश्मीर के त्राल इलाके के धोबीवन गांव की है। बस नंबर जेके13-9897 का चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस पलट गई।
विज्ञापन
बस त्राल से सतारा जा रही थी। हादसे में करीब 17 सवारियों को चोटें आई हैं। सभी को जिला अस्पताल त्राल में भर्ती कराया गया। यहां से तीन को श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन