फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   प्रेमिका पर शक करता था, गला घोंट कर की हत्या

प्रेमिका पर शक करता था, गला घोंट कर की हत्या

Fri, 05 Oct 2018 01:20 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
प्रेमिका पर शक करता था, गला घोंट कर की हत्या
जम्मू। शहर के बेलीचराना में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। जांच में सामने आया है कि उसकी हत्या की गई थी। महिला का प्रेमी उस पर शक करता था और इसी शक के आधार पर उसने गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। जाते वक्त महिला के जेवरात भी ले गया था। पुलिस दो दिन के बाद इस मामले में प्रेसवार्ता कर मामले का पूरा खुलासा करेगी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांधी नगर की डीएसपी सनाया अशकूर वानी ने इस मामले की पुष्टि की है। 7 सितंबर को बेलीचराना में नसरीन नाम की महिला का शव उसके कमरे में मिला था। महिला के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी कमरे में मृत मिली है। उसके गले पर चोट के निशान थे। पुलिस ने महिला का शव बरामद किया और 174 के तहत केस दर्ज कर लिया। तभी से इस मामले की जांच की जा रही थी। अब जांच में सामने आया है कि महिला शादीशुदा थी। उसकी एक छोटी बच्ची भी है। जो वारदात के दिन वहां नहीं थी। महिला का पति से तलाक हो गया था। इसके बाद वह पंजतीर्थि जम्मू के रहने वाले विशाल सिंह के संपर्क में आई। विशाल सिंह नसरीन के साथ बेलीचराना में लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा। इस बीच एक दिन विशाल को नसरीन पर शक हुआ कि उसका कहीं और अफेयर चल रहा है। एक दिन विशाल सिंह ने महिला को इस शक पर बुरी तरह से पीटा भी। दोनों में कई दिन तक इसे लेकर विवाद भी चलता रहा। एक दिन रात को आरोपी विशाल ने उसका गला घोंट दिया। उसकी हत्या करने के बाद अगले ही दिन उसने महिला को कमरे में बंद किया और उसके गहने लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

महिला के पिता ने बेटी को कई बार फोन किया। बार-बार फोन करने पर जब उससे कोई बात नहीं हुई तो वह उसके घर पहुंचे, लेकिन कमरे ताला लटका था। अंदर से कुछ बदबू आ रही थी। वह किसी तरह से कमरे में घुसे और देखा कि उनकी बेटी मृत पड़ी है। इसके बाद पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आकर देखा तो महिला की मौत हो चुकी थी। महिला के पिता ने विशाल सिंह के बारे में पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed