फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   चरस तस्कर को दस साल कैद

चरस तस्कर को दस साल कैद

Fri, 13 Jul 2018 01:44 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
चरस तस्कर को दस साल कैद
जम्मू। प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहन सिंह परिहार ने चरस तस्कर काली दास और आशा सिंह निवासी बडयाल ब्राह्मणा आरएसपुरा को दस साल कैद और एक-एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। दोनों से 12 किलो 480 ग्राम चरस बरामद की गई थी।
विज्ञापन

कोर्ट ने एडवोकेट प्रिंस खन्ना और एडिशनल पब्लिक प्रोसेक्यूटर अजय सिंह मन्हास की दलीलों के बाद पाया कि दोनों आरोपी ट्रक से चरस लाए थे। काली दास ट्रक ड्राइवर है और आशा सिंह उसका मालिक है। इतनी मात्रा में चरस लाने का मतलब, उसकी बिक्री करना है। पुलिस ने 27 अप्रैल को ड्राइवर की सीट के नीचे से चरस बरामद की थी। पुलिस ने ट्रक सीज कर दिया। कोर्ट में जो सबूत व गवाह पेश किए गए। प्रोसेक्यूशन केस को साबित करने मेें सफल रहा है। चरस को जम्मू व अन्य क्षेत्र के युवाओं को बेचा जाना था। इस मामले में न्यूनतम सजा दस साल है और अधिकतम 20 साल। एक लाख रुपये से लेकर दो लाख रुपये तक जुर्माना किया जा सकता है। दोनों को कोर्ट दस साल कैद और एक-एक लाख रुपया जुर्माने की सजा सुनाती है। अगर जुर्माने की रकम अदा नहीं की गई तो आरोपियों को कुछ माह के लिए जेल में और रहना होगा। जेएनएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed