फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A four-wheeler collided with a trailer after being hit by a truck.

Sant Kabir Nagar News: ट्रक की टक्कर से चारपहिया वाहन ट्रेलर से भिड़ा

Wed, 30 Sep 2026 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
A four-wheeler collided with a trailer after being hit by a truck.
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के डीघा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे चारपहिया वाहन में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अनियंत्रित वाहन बगल से गुजर रहे ट्रेलर से जा भिड़ा। हादसे में चारपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि वाहन सवार को चोट नहीं आई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिचरा बाजार निवासी सत्य प्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 27 सितंबर की शाम करीब 6:15 बजे निजी कार्य से चारपहिया वाहन से शनिचरा बाजार से गोरखपुर जा रहे थे। डीघा के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे ट्रक के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर बगल से जा रहे ट्रेलर से टकरा गया। इससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि सत्य प्रकाश की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed