फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   जेसीसीआई ने छापेमारी का विरोध जताया

जेसीसीआई ने छापेमारी का विरोध जताया

विज्ञापन
जेसीसीआई ने छापेमारी का विरोध जताया
जम्मू। चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू के प्रधान राकेश गुप्ता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर आयकर विभाग और राज्य टैक्स विभाग की कार्रवाई का विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत जम्मू के व्यापार को निशाना बनाया जा रहा है। स्थानीय व्यापारी पहले से टैक्स दे रहा है। लेकिन ऐसी कार्रवाई से उन्हें दबाने की कोशिश की जा रही है। पिछले 3-5 दिन से शहर के अधिकांश बाजार गर्मियों की छुट्टियों के कारण बंद चल रहे हैं। इससे अधिकांश व्यापारी और कारोबारी शहर से बाहर हैं। लेकिन जब वे वापस आ रहे हैं तो उन्हें आयकर विभाग और राज्य टैक्स विभाग की छापेमारी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जुलाई से अमरनाथ यात्रा का आगाज हो रहा है। लेकिन जम्मू में ऐसी छापेमारी कार्रवाई से माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य पुलिस सतर्कता विभाग और राज्य जवाबदेवी आयोग पहले से ही शांत चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में गृहमंत्री जम्मू के व्यापारियों को समय दें या निकट भविष्य में जम्मू का दौरा करके उनकी बात सुने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed