फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   तेंदुए ने किया जुडवा बहनों पर हमला,एक की मौत।

तेंदुए ने किया जुडवा बहनों पर हमला,एक की मौत।

विज्ञापन
तेंदुए ने किया जुडवा बहनों पर हमला,एक की मौत।
रियासी। तहसील माहौर के शजरू क्षेत्र में वीरवार दोपहर बाद तेंदुए ने घात लगाकर जुड़वा बच्चियों को अपना शिकार बनाया। दोनों को एक साथ उठाकर तेंदुआ ले जा रहा था। इस दौरान एक बच्ची मौत के जबड़े से छूट गई, लेकिन दूसरे का क्षतविक्षत शव जंगल से बरामद हुआ।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मुश्ताक अहमद की लगभग आठ वर्षीय दोनों जुड़वा बेटियां घर के बाहर आंगन में खेल रही थी। इस दौरान कही पर धात लगा कर बैठे तेंदुए ने दोनों पर हमला कर दिया। हमले के दौरान तेंदुए ने दोनों को एक साथ अपने जबड़े में दबा कर जंगल की तरफ भाग गया। इस दौरान एक बच्ची उसके जबड़े से छूट कर गिर गई जो गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्चियों के परिजनों के शोर मचाया। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल बच्ची को पहले स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। उसके बाद दूसरी बच्ची की तलाश शुरू की गई। करीब दो घंटे के बाद दिलशाद बानो का क्षतविक्षत शव जंगल के एक हिस्से से बरामद किया गया। घायल बच्ची शाइदा बानो का उपचार सीएचसी माहौर में किया गया। बाद में मौके पर पुलिस की एक पार्टी भी पहुंची। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि माहौर के ग्रामीण क्षेत्रों में आए दिन तेंदुआ माल मवेशियों के साथ ही लोगों पर भी हमला करता रहता है। लोगों में काफी दहशत का माहौल व्यापक है। कुछ महीने पहले एक नरभक्षी तेंदुए को प्रशासन ने लोगों के सहयोग के साथ मार भी गिराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed