फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   जानलेवा हमला करने के दो अरोपी गिरफतार।

जानलेवा हमला करने के दो अरोपी गिरफतार।

विज्ञापन
जानलेवा हमला करने के दो अरोपी गिरफतार।
रियासी। वार्ड नंबर सात में रहने वाले युवक इरफान इकबाल पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। वहीं एक मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर बताया जाता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुुधवार रात को युवक इरफान इकबाल पर कुछ युवकों ने तेजधार हथियार से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिस समय वह अपनी कार मोहल्ले की पार्किंग में लगा रहा था। युवक के सिर हाथ व शरीर के अन्य हिस्सों में काफी चोटें लगी थीं। बाद में उसको जिला अस्पताल रियासी से लुधियाना के लिए रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने हमले के बाद से हमलावरों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया था। शुक्रवार को पुलिस ने कपूर सिंह निवासी ग्रामोड रियासी तथा राजिंदर सिंह उर्फ रिंकू निवासी मिनी कठार तहसील मैरा मैंदरा अखनूर को पकड़ने में कामयाबी पायी। इसके साथ ही पुलिस ने हमलावरों की मारुति कार को भी जब्त कर लिया है जिसमें बैठ कर वह फरार हो गए थे। पुलिस के अनुसार अभी मुख्य हमलावर फरार है जिसको भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed