फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, गला रेता था

महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, गला रेता था

विज्ञापन
महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, गला रेता था
अखनूर। गांव सुमहां में एक नव विवाहिता का अपने घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका गला रेता हुआ था। मौके से धारदार हथियार भी मिला है। मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार गांव सुमहां में संतोष कुमारी (27) अपनी ससुराल में कमरे में बुधवार की रात को रहस्यमय परिस्थिति में मृत पाई गई। उसका गला कटा हुआ था और डेढ़ माह का बच्चा साथ में ही चारपाई पर सो रहा था। संतोष कुमारी की मौत की खबर घर वालों को वीरवार की सुबह तब मिली, जब कमरे में बच्चा रो रहा था। दरवाजा खोल कर परिवार वालों ने देखा तो संतोष कुमारी मृत पड़ी थी। उसके पास खून से सनी दराती थी। कमरे की एक खड़की टूटी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे ले कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने उप जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया कर परिवार को सौंपा दिया। मृतक के पति वेयर हाउस जम्मू के काम करता है। रात को वह जम्मू में ही था। जबकि घर के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन

मृतक के मायके वालों का कहना है रात दस बजे संतोष से बात हुई थी। उस समय किसी प्रकार का कोई मतभेद या समस्या का जिक्र नहीं किया था। मगर सुबह ही मौत की खबर मिलने पर कुछ आशंका हो रही है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच करे ताकि इस मौत के रहस्य से पर्दा उठा सके। उनका मानना है कि संतोष की हत्या की गई है। एसडीपीओ अजय शर्मा ने बताया फिलहाल धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल के नमूने की जांच के बाद हकीकत का पता चल जाएगा। किसी ने हत्या की होगी तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed