{"_id":"5bb66c58867a55294c6431d4","slug":"1538681922720-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: पुंछ में नियंत्रण रेखा पर पाक ने किया युद्धविराम का उलंघन, सेना ने भी दिया मुहतोड़ जवाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
J&K: पुंछ में नियंत्रण रेखा पर पाक ने किया युद्धविराम का उलंघन, सेना ने भी दिया मुहतोड़ जवाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ के गुलपुर सेक्टर में वीरवार की देर शाम एक बार फिर पाकिस्तान ने युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया। सेना के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इससे पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी कम होने लगी और करीब 20 मिनट बाद ही उसने गोलाबारी बंद कर दी। इससे क्षेत्र के ग्रामीण बुरी तरह सहमे रहे।
वीरवार देर शाम करीब 5.40 बजे जिले के गुलपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के उस पार तैनात पाकिस्तानी सेना की 24 फ्रंटियर फोर्स ने अपनी अग्रिम चौकियों बकरी मेन, बकरी 2 से भारतीय सेना की 15 मराठालाई की अग्रिम चौकियों चीता, सुसर और नोल को निशाना बनाते हुए यूनिर्वसल मशीनगनों से गोलाबारी शुरू कर दी।
सेना ने इसका उसी क्रम में हल्के हथियारों से पाकिस्तान को जवाब दिया। सेना के जवानों ने पाक सेना की उन चौकियों पर जवाबी गोलीबारी की, जहां से वह गोलीबारी कर रही थी। जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तानी सैनिकों के हौसले पस्त होने लगे और करीब 6 बजे तक उसने गोलाबारी बंद कर दी। इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में पिछले एक हफ्ते में पाकिस्तानी सेना ने करीब तीन बार हल्के हथियारों से भारतीय सेना की चौकियों पर गोलाबारी की है। इसके साथ ही पाक सेना के हेलीकाप्टर ने पिछले दिनों भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की थी।