फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे यात्री वाहनों के चालक रामगढ़ ।

छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे यात्री वाहनों के चालक रामगढ़ ।

Wed, 06 Jun 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
छात्रों की  जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे यात्री वाहनों के चालक रामगढ़ ।
रामगढ़। तहसील व उसके साथ सटे इलाकों में यात्री वाहनों पर ओवरलोडिंग का नजारा अब आम हो चुका है। यात्री वाहनों में लटक यात्रा कर रहे हैं, ऐसे में उनकी जान जोखिम में पड़ी हुई है।
विज्ञापन

विजयपुर मुख्य बाजार से नंदपुर आरनिया तक चलने वाले यात्री वाहनों पर हो रही ओवरलोडिंग पर यातायात पुलिस की लगाम नहीं हैं । मिनी बसें हों या आटो, सीटों से दोगुना यात्री बिठाकर चलते हैं। कुछ स्कूली छात्र तो छत पर बैठ कर यात्रा करते हैं । ओवरलोडिंग के कारण कई बार वाहन हादसे का शिकार हो चुके है, जिनमें कई लोगों की मौत हो गई है, लेकिन न ही वाहन चालक सतर्कता बरतते हैं और न ही लोग। रामगढ़ तहसील के मुख्य बाजार से नंदपुर, दग छनी, कमोर रगुर, सवांखा, जाख आदि रूटों पर चलने वाले वाहनों पर ओवरलोडिंग आसानी से देखी जा सकती है, जबकि इन रूट पर पुलिस के नाके और ट्रैफिक पुलिस के जवानों की तैनाती भी होती हैं लेकिन पुलिस के सामने ही चालक यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आते। अगर ऐसे ही ओवरलोडिंग होती रही तो बड़ा हादसा भी हो सकता है । इस ओवरलोडिंग के कारण रामगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले इलाकों में सड़क हादसों में काफी बढ़ोतरी हो सकती है। लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग को चाहिए कि वह नियमों का पालन न करने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे, ताकि आम जनता को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed