फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   आग की लपटो से धधकने लगे हरे भरे जंगल।

आग की लपटो से धधकने लगे हरे भरे जंगल।

Tue, 22 May 2018 02:20 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
आग की लपटो से धधकने लगे हरे भरे जंगल।
रियासी। गर्मी शुरू होते ही जंगलों में आग लगने की घटनाओं में भी बढ़ोतरी होने लगी है। रियासी के साथ ही पौनी के साथ सटे कई जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। जंगलों में आग लगने के बाद उसमें करोड़ों रुपये की वन संपदा जल कर तबाह हो गई है। आने वाले दिनों में कुछ अन्य जंगल भी आग की चपेट में आकर के जल सकते है।
विज्ञापन

मौजूदा समय के दौरान रियासी के अंजी ग्रामोड़ की पहाड़ियों के साथ ह श्री माता वैैष्णो देवी के पीछे स्थित पहाड़ियों पर भी आग लगी हुई है। इन पहाड़ियों पर से पूरा दिन आग का धुआं निकलते हुए देखा जा सकता है दूसरी तरफ शाम को अंधेरा होने के बाद आग की लपटें भी साफ तौर पर देखी जा सकती हैं। काफी दूर होने के कारण आग बुझाने के भी असफल प्रयास हो रहे हैं। इसके लिए बारिश होने का इंतजार किया जा रहा है ताकि उसके पानी से जंगल में लगी आग बुझ सके। इसके अलावा पौनी के कालीधार क्षेत्र के जंगल भी पिछले तीन दिन से जल रहे हैं। अभी तक जंगल की काफी वन संपदा जल कर राख हो गई है। वन विभाग ने आग बुझाने का काम किया है, लेकिन उसके बावजूद भी रह रह कर धुआं निकल रहा है। थोड़ी सी भी हवा चलने के बाद आग फिर से भड़क उठती है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हर वर्ष गर्मी का मौसम शुरू होने के बाद इन जंगलों के अलावा श्री सियाड़ बाबा धरान सलाल बातलगला के जंगल जलना शुरू हो जाते हैं। बताया जाता है कि इन जंगलों में आग वहां के स्थानीय लोग लगाते हैं, ताकि घास की अच्छी पैदावार हो सके, लेकिन मात्र कुछ फायदे के लिए थोड़ी सी जगह पर लगाई जाने वाली आग हवा के साथ-साथ जंगल के अन्य हिस्सों को भी अपनी चपेट में ले लेती है जिसके बाद वन संपदा तबाह व राख हो जाती है। जंगली जानवर भी इसकी चपेट में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed