{"_id":"5ac127454f1c1bc1618b4e61","slug":"152260794611-reasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बक्कल में चोरों ने दुकान से उड़ाई दो लाख की नकदी , पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बक्कल में चोरों ने दुकान से उड़ाई दो लाख की नकदी , पुलिस कर रही जांच
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। ज्योतिपुरम पुलिस स्टेशन अंतर्गत पड़ने वाले बक्कल गांव में चोराें ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए दुकान पर रखे लगभग दो लाख रुपयाें उड़ा लिए। उक्त दुकान बक्कल के पूर्व सरपंच व सामाजिक कार्यकर्ता कपूर सिंह की है।
बताया जाता है कि चोराें ने शनिवार की रात को दुकान को बंद करने के लिए लगाए गए लकड़ी के दरवाजे को किसी धारदार वस्तु से काटा। इसके बाद चोराें ने दुकान के भीतर तथा अन्य जगहों पर रखेरुपयाें पर हाथ साफ कर दिया। दुकान में राशन डिपो की सेल के अलावा एलआईसी की जमा की गई किस्तों के रुपये के साथ ही ढोल देवता देव स्थान पर लोगों के दिए चढ़ावे के रुपये थे।
चोरो ने देवता के चढ़ावे के साथ ही अन्य नकदी को भी नहीं छोड़ा और उसेे लेकर के फरार हो गए। रविवार को सुबह दरवाजा कटा हुए पाया गया और दुकान के भीतर की जांच की गई तो लगभग दो लाख रुपये गायब मिले। बाद में इसकी सूचना ज्योतिपुरम पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करते हुए जांच शुरू की। इस संदर्भ में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गांव में हुई इस चोरी के बाद ग्रामीणों में दहशत है। गौरतलब है कि पिछले माह चोराें ने रियासी कस्बे की एक दुकान पर चोरी का प्रयास किया था, दूसरी दुकान के ताले तोड़ कर लगभग तीस हजार रुपये उड़ा लिये थे। पुलिस चोरी की किसी भी वारदात को हल करने में नाकामयाब रही है।