फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   अप्तिजनक परिस्थितियों में मिला एनएचपीसी कर्मचारी।

जम्मू कश्मीरः अापत्तिजनक परिस्थितियों में मिला एनएचपीसी कर्मचारी, उसके बाद हुआ ये

Sun, 04 Mar 2018 05:40 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
अप्तिजनक परिस्थितियों में मिला एनएचपीसी कर्मचारी।
- फोटो : DEMO PHOTO

रियासी। शुक्रवार दोपहर को कस्बे में एनएचपीसी में कार्यरत एक कर्मचारी आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। उसके साथ एक नाबालिग लड़की भी मौके पर पाई गई।

विज्ञापन

बताया जाता है कि शुक्रवार दोपहर को एक सराय के एक हाल में उक्त व्यक्ति को किसी ने अर्द्धनग्न स्थिति में देखा।

मौके पर एक लड़की भी लेटी हुई थी। बाद में मौके पर आए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी इस दौरान पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। लड़की और बाद में आई उसकी मां को भी पुलिस अपने साथ ले गई। बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति शराब के नशे मेें था।
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस ने व्यक्ति के साथ ही लड़की को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जहां पर लड़की ने अपने साथ दुष्कर्म अथवा किसी प्रकार का गलत काम होने से इंकार कर दिया। हालांकि शराब के नशे में धुत होने के कारण उस पर 36 पुलिस एक्ट का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसकी पहचान शंकर सिंह निवासी साईलांझन के रूप में बताई। वह एनएचपीसी का कर्मचारी है। शुक्रवार को बीच बाजार में हुई इस घटना के बाद लोगों ने आश्चर्य जताया है।

लोगों का कहना था कि ऐसे मामले में पुलिस सबसे पहले बरामद हुई लड़की व महिला की डाक्टरी जांच कराती है, लेकिन इस मामले में पुलिस ने ऐसा नहीं किया और लड़की के साथ ही पकड़े गए व्यक्ति को सीधे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। लोगों का यहां तक कहना था कि लड़की पर बयान बदलने का दबाव बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed