{"_id":"5a8dbdc24f1c1ba3378b5506","slug":"151923881012-reasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल की दुकान पर चोरी का असफल प्रयास।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल की दुकान पर चोरी का असफल प्रयास।
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। कस्बे के मुख्य बाजार के बिल्कुल सामने स्थित मोबाइल की एक दुकान पर मंगलवार रात को चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया। पुलिस के एक एसपीओ की मुस्तैदी के चलते चोरी का वारदात नाकाम हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार मध्य रात्रि को सतीश रेडियो व मोबाइल शाप के शटर का चोराें ने ताला तोड़ डाला। इसके बाद चोरों ने दुकान के भीतर रखे कीमती मोबाइल उठा कर एक बोरे में डाल लिए। इसके अलावा चोरों ने दुकान के भीतर पडे़ अन्य कीमती सामान को भी इकट्ठा किया। इसी दौरान वहां ड्यूटी कर रहे एसपीओ की नजर दुकान के शटर पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने पाया कि दुकान के भीतर चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। इसी दौरान उसने शोर मचा दिया। एसपीओ के शोर मचाते ही चोर मौके पर ही मोबाइल से भरे बोरे को छोड़ कर फरार हो गए। बाद में दुकान के मालिक को इस बारे में सूचना दी गई। मौके पर दुकानदार पहुंचा और दुकान में रखे सामान की जांच की। बाद में दुकान में दूसरे ताले लगा कर उसेे बंद कर दिया गया। बुधवार दोपहर को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फिंगर प्रिंट लिए।
गौरतलब है कि अभी हाल ही में चोरों ने लारी अड्डे के सामने स्थित वाइन शाप पर भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, जिसका भी कुछ पता नहीं चल पाया है।