{"_id":"5a5d0ad54f1c1b90268b49b8","slug":"141516047061-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांस्टेबल पर हमला करने वाले पकड़े से बाहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांस्टेबल पर हमला करने वाले पकड़े से बाहर
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कांस्टेबल की आंखों में मिर्ची फेंक हमला करने वाले अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस ने चार बदमाशों की पहचान जरूर की है, लेकिन इनमें से कोई भी काबू नहीं आया। हालांकि, शक के तौर पर चार युवक हिरासत में जरूर लिए गए हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है।
यह युवक घटना के वक्त वहीं पर मौजूद थे। डीएसपी अरुण जमवाल का कहना है कि वहीं शुरुआती जांच में यह मामला नशाखोरी का ही लग रहा है। लेकिन जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाते। तब तक कुछ नहीं बताया जा सकता।
उल्लेखनीय है कि रविवार को कांस्टेबल अशोक सिंह की आंखों में मिर्ची डालकर उस पर करीब आठ बदमाशों ने हमला कर दिया था। कांस्टेबल के पेट में किरच घोंप कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद से ही आरोपी फरार हैं। पुलिस ने कांस्टेबल के बयानों पर चार बदमाशों की पहचान कर ली है। कांस्टेबल चार बदमाशों को जानता है, जिसके नाम पुलिस को बताए गए हैं।