{"_id":"5ab9ced54f1c1b994e8b473d","slug":"131522126549-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौशेरा को जिला नहीं बनाने पर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौशेरा को जिला नहीं बनाने पर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
नौशेरा। जिला बनाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के 34वें दिन एक युवक ने आत्मदाह करने की कोशिश की। बेहोशी की हालत में पहले उसे उपजिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने पटेल चौक से रोष रैली निकाली। जो तहसील हेडक्वार्टर पहुंचकर धरने में तब्दील हो गई। इस बीच प्रदर्शन में शामिल रोहित कोहली ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसने आरोप लगाया कि नौशेरा का जिला नहीं बनाने और एसडीपीओ से तंग आकर उसने यह कदम उठाया है। रोहित ने एसडीपीओ पर धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उससे अपने लोगों की तकलीफ नहीं देखी जाती। भतीजे को आत्मदाह की कोशिश करते देख चाचा राजू कोहली बेहोश हो गए। उनको भी उपजिला अस्पताल में लाया गया। बताया जाता है कि रैली के दौरान मुख्य बस अड्डे के पास खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में लदा था। इस पर कुद लोगों ने उसके चालक से सरिया के बारे में जानकारी मांगी। इस बीच पुलिस कुछ पुलिस कर्मी और एसडीपीओ वहां पहुंचे गए। उन्होंने युवकों को समझाने का प्रयास किया। इस बीच रोहित की पुलिस की नोक झोंक हो गई थी। एसडीपीओ ने रोहित के साथ मारपीट व अन्य आरोपों को निराधार बताया है।