{"_id":"3cc4da40e234be9d980f969ba220e1c7","slug":"12th-class-student-kidnapped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारहवीं की परीक्षा देने गई छात्रा का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारहवीं की परीक्षा देने गई छात्रा का अपहरण
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 24 Mar 2015 08:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधीनगर थाना अंतर्गत इलाके के एक स्कूल में परीक्षा देने गई छात्रा का कुछ अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया। छात्रा के पीड़ित पिता नई बस्ती निवासी किशोर कुमार ने अपनी बेटी पायल (20) का अपहरण होने का मामला दर्ज कर करवाया है। फिलहाल छात्रा के बारे में अभी तक कोई खबर नहीं मिली है। छात्रा बारहवीं कक्षा में पढ़ती है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक नई बस्ती निवासी किशोर कुमार ने शिकायत में बताया कि उनकी बेटी पायल बारहवीं कक्षा की छात्रा है। इलाके के स्कूल में परीक्षा देने के लिए गई थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। उन्होंने छात्रा को उसकी सहेलियों, रिश्तेदारों तथा स्कूल के परीक्षा सेंटर में जाकर ढूंढा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
काफी देर तक इंतजार करने के बाद किशोर कुमार ने इसकी शिकायत गांधीनगर पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 366 के तहत अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। किशोर के मुताबिक परीक्षा देने से पहले भी बेटी सामान्यता रोजाना की तरह घर में रह रही थी।
विज्ञापन
ऐसी कोई विषय नहीं था, कि वह कहीं निकल जाती। दोस्तों के घर में भी पता किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है। तब खकहार उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर अपहरण का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के मुताबिक रविवार को शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया है।