{"_id":"5e3e442f8ebc3ee60059c47f","slug":"12-lakh-cheated-in-name-of-getting-employment-in-srinagar-mes","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर एमईएस में नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख की ठगी, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
श्रीनगर एमईएस में नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख की ठगी, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
Sat, 08 Feb 2020 10:46 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 08 Feb 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
ठगी
- फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर के एमईएस मुख्यालय में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर चार लोगों से 12 लाख की ठगी करने के मुख्य आरोपी को क्राइम ब्रांच ने दबोच लिया। जबकि दूसरा आरोपी अभी पकड़ से दूर है। क्राइम ब्रांच पवन को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि मखन सिंह निवासी कठुआ, रंजीत सिंह निवासी रामनगर (उधमपुर), सुनील सिंह निवासी रामनगर (उधमपुर), प्रदीप कुमार निवासी (उधमपुर) ने शिकायत दर्ज कराई कि जम्मू के भगवती नगर के रहने वाले पवन कुमार और उसके साथी बाड़ी ब्राह्मणा में रहने वाले सरूप लाल ने श्रीनगर के एमईएस में नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे 12 लाख रुपये ले लिए। इतना ही नहीं उन्हें नियुक्ति पत्र थमा दिए। मामला तब सामने आया जब यह पता चला की नियुक्ति पत्र फर्जी है।
विज्ञापन
शिकायत के बाद एसएसपी जम्मू ने क्राइम ब्रांच को सूचित किया। पुख्ता सूचना के बाद आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी कभी पश्चिम बंगाल तो कभी पंजाब में लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था।
विज्ञापन
दूसरे आरोपी पर पहले भी छह केस
क्राइम ब्रांच की जांच में यह भी सामने आया है कि पवन के साथी सरूप लाल पर पहले भी इसी तरह के फ्रॉड के छह केस दर्ज हैं। वह इस तरह की घटनाओं में लगातार शामिल रहा है।